कुल पृष्ठ दर्शन :

डॉ. अनिता को मिला ‘काशी विश्वनाथ साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

जयपुर (राजस्थान)।

साहित्य, संगीत और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. अनिता मेहता को वाराणसी में आयोजित समारोह में ‘काशी विश्वनाथ साहित्य शिरोमणि’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह उन्हें पुस्तक ‘राग सौंदर्य और रस’ के लिए दिया गया। डॉ. मेहता को इससे पूर्व साहित्य अर्चन सम्मान, कादम्बरी सम्मान, साहित्य सम्राट आदि से सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान पर साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।