अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर (मध्यप्रदेश)
**************************************
ज़िंदगी का नाम दोस्ती… (मित्रता दिवस विशेष)….
‘दोस्ती’
सुंदर एहसास
लगते पास-पास
रखो प्यार
विश्वास।
‘दोस्ती’,
रिश्ता नाज़ुक
सींचना स्नेह से,
आएगी खुशबू
चंदन।
‘दोस्ती’,
खजाना अनमोल
पूरी दुनिया मानती
करना सम्मान
कुबेर।
‘दोस्ती’,
रखो उल्लास
होते अनेक रंग
भरो दरार
नि:स्वार्थ।
‘दोस्ती’,
मन खुश
उमंग का नाता
हृदय बड़ा
आधार।
‘दोस्ती’,
ईर्ष्या नहीं
भरोसा है नींव,
सुदृढ़ समभाव
ताकत।
‘दोस्ती’
मतलब साथ
हाथ बढ़ाना सदा
हटना मत
आजीवन।
‘दोस्ती’
महल अनमोल
भीड़ से अलग,
बेशर्त संबंध
मजबूत।
‘दोस्ती’
मधुर मुस्कान
दूसरे की जान,
दर्द याद
दवा।
‘दोस्ती’,
भूलना नहीं
दर्पण दुःख-सुख
हमेशा निभाना
नाता॥