कुल पृष्ठ दर्शन :

‘नराकास’:हिंदी में कार्य करने पर

शिमला (हिमाचल प्रदेश)।

एसजेवीएन लि. की अध्यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास, शिमला) की छमाही बैठक एसजेवीएन परिसर में आयोजित की गई। अध्यक्षता एसजेवीएन के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने की।
  इस दौरान शिमला स्थित विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में श्री शर्मा ने कहा कि सभी सदस्य कार्यालय राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ अधिकतम सरकारी कार्य हिंदी में सम्पन्न करने का प्रयास करें।
    इस अवसर पर श्री शर्मा ने नराकास, शिमला (कार्यालय-२) की अध्यक्षता का कार्यभार भारतीय रिजर्व बैंक को सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
   बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनूप किशोर की भी उपस्थिति रही। आपने कहा कि समिति ने विभिन्न राजभाषा कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। संसदीय राजभाषा समिति ने भी शिमला (कार्यालय-२) के कार्यों की सराहना की है।
    बैठक में राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी कामकाज में इसके अधिकाधिक उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।