दीप्ति खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
*************************************
हमारा भविष्य, ताकत और प्रेरणा (विश्व माता-पिता दिवस विशेष)….
माँ की ममता, पिता का साया,
ईश्वर का सबसे सुन्दर वरदान
इनका आशीष देता जीवन में,
सुख, शांति, सफलता और सम्मान।
अपने सपनों को दरकिनार कर,
देते हमको ये नई उड़ान
बदले में बस ख्वाहिश इतनी,
हमको मिले सुंदर जहान।
माता-पिता की सीख और संस्कार,
जीवन जीना सिखलाते हैं
धूप अगर जीवन में आये,
वे ठंडी छाँव बन जाते हैं।
कल जो हम बनकर निकलेंगे,
वो उस कल का आज हैं।
उनसे ही भविष्य हमारा,
ताकत, प्रेरणा और विश्वास है॥