कुल पृष्ठ दर्शन : 1

१५ दिसम्बर तक मौका है अ.भा. साहित्य चेतना सम्मान २०२७ हेतु

नरसिंहपुर (म.प्र.)।

अभा साहित्य चेतना सम्मान २०२७ हेतु संस्था ने साहित्य साधकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। १३ श्रेणी में उक्त प्रविष्टियों के स्वीकार करने की अंतिम तारीख १५ दिसम्बर है।
    चेतना मध्यप्रदेश, संस्था (९४२ ४७५००३८) से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव साहित्य साधना सम्मान २०२७ (प्रौढ़ साहित्य कृति, केवल महिला साहित्यकार के लिए) साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा पत्नी की पुण्य स्मृति में (३१०० ₹) दिया जाएगा। ऐसे ही प्रेम नारायण त्रिपाठी स्मृति वरिष्ठ साहित्यकार साधना सम्मान २०२७ (श्रेष्ठ उपन्यास हेतु) नगेन्द्र त्रिपाठी (शिक्षक) गाडरवारा एवं परिजनों द्वारा पिताजी की स्मृति में (३१०० ₹) एवं रमेश कुमार गुप्ता स्मृति साहित्य साधना सम्मान २०२७ युवा साहित्यकार (४० वर्ष) की श्रेष्ठ कृति हेतु (३१०० ₹) दीपक कुमार गुप्ता (शिक्षक, गाडरवारा) द्वारा पिताजी की स्मृति में दिया जाएगा। यह पुस्तकें वर्ष २०१५ से २०२६ में प्रकाशित होनी चाहिए।