नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच की जून माह की मासिक काव्य गोष्ठी २६ जून को विकासपुरी में संस्था के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कल्याणे के निवास पर हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि प्रेमबिहारी मिश्र ने की। गोष्ठी में श्री कल्याणे के हास्य-व्यंग्य संग्रह ‘कभी तो प्यारे हँस भी ले’, वरिष्ठ कवयित्री रश्मि अग्रवाल के बाल गीत संग्रह ‘छमक छन-छन’ व आरव कल्याणे के संग्रह ‘व्हिस्पर्स ऑफ द वाइल्ड’ का विमोचन किया गया। संचालन कवयित्री डॉ. कीर्ति काले ने किया।