बेंगलुरु (कर्नाटक)।
अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था (बेंगलुरु) द्वारा वर्ष २०२४-२५ के लिए हिन्दी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य स्तर पर हिन्दी साहित्यकारों-संस्थाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने हेतु
आवेदन एवं अनुशंसाएँ आमंत्रित की गई हैं।
संस्था की तरफ से विश्वास भाजन (९३४१२१८१५२) ने बताया कि देश व बाहर के हिन्दी सेवा में समर्पित साहित्यकारों, विद्वानों, हिन्दी सेवियों, हिन्दी से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थाओं, सरकारी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों व प्रसिद्ध अकादमियों से इन पुरस्कारों के सम्बन्ध में आवेदन चाहे गए हैं। इन पुरस्कारों में
अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका
सम्मान (उम्र ६० या अधिक हो, ३१ हजार ₹ नकद), अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय मनोहरी देवी ललित कला सम्मान (ललित कला से जुड़े कलाकार हेतु, ११ हजार ₹ नगद),
अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय श्यामसुन्दर झुनझुनवाला शिक्षक सम्मान (११ हजार ₹ नगद), अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय राजकुमार चौधरी राष्ट्रसेवा सम्मान (११ हजार ₹ नगद), अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय अजित कुमार जैन सम्मान (मानव सेवा हेतु, ११ हजार ₹ नगद) एवं
अभ्युदय अंतर्राष्ट्रीय अक्कमहादेवी महिला प्रेरणा सम्मान (५ हजार ₹ नगद) के लिए आवेदन देने हैं। ऐसे ही अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय लक्ष्मी देवी उदयमान साहित्य प्रतिभा सम्मान (उम्र ३५ वर्ष, ५ हजार ₹ नगद, उभरते हुए साहित्यकार हेतु) एवं अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय नीरज कुमार अवस्थी उदीयमान कवि सम्मान (५ हजार ₹ नगद), अभ्युदय अंतर्राष्ट्रीय भाषा सेतु सम्मान (५ हजार ₹ नगद, अहिंदी भाषी व्यक्ति के हिंदी में योगदान हेतु), अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ शाखा सम्मान और अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ सदस्य सम्मान भी दिए जाएंगे। सभी से अनुरोध है कि वे व्यापक जानकारी के साथ आवेदन मेल abhyudayintl@gmail.com) पर भेजें।