रोहतक (हरियाणा)।
आचार्य अकादमी (चुलियाणा, रोहतक) तथा संस्था वैदिक योगशाला, (कुरुक्षेत्र) द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी में लिखित अग्रलिखित विषयों-संकायों की मौलिक पुस्तकें विभिन्न वार्षिक पुरस्कारों हेतु आमन्त्रित की जाती हैं। ४ वर्ग में यह प्रविष्टि ३० दिसम्बर तक डाक से भेजी जा सकती हैं।
अकादमी के अध्यक्ष आचार्य शीलक राम के अनुसार इस नि:शुल्क प्रतियोगिता में श्रीमती हेमलता हिन्दी साहित्य (गद्य, पद्यादि) पुरस्कार, स्वामी दयानन्द सरस्वती (स्वदेशी, राष्ट्रवाद, सनातन वैदिक धर्म व संस्कृति) पुरस्कार, राजीव भाई दीक्षित (भारतीय इतिहास, आयुर्वेद, स्वदेशी व राष्ट्रभक्ति) पुरस्कार एवं
पत्रकार किरण भूषण सम्मान- पुरस्कार के लिए प्रकाशित पुस्तक की २ प्रति अवश्य भेजनी है। यह राष्ट्रभाषा हिन्दी में ही लिखी होनी चाहिए। पुस्तकें उल्लेखित पते (आचार्य शीलक राम, आचार्य अकादमी, चुलियाणा, रोहतक (हरियाणा)-१२४५०१) पर भेजनी है।
आपने बताया कि प्रथम पुरस्कार २१०० ₹, द्वितीय १५०० ₹ व तृतीय ११०० ₹ प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह में जाएंगे। किरण भूषण सम्मान में स्मृति चिन्ह व ५१००₹ दिए जाएंगे। किसी भी तरह के समाधान हेतु मेल (shilak ram9@gmail.com) पर सम्पर्क कर सकते हैं।