कुल पृष्ठ दर्शन : 1

आंगनवाड़ी में बाँटी हिंदी वर्णमाला, महत्व समझाया

मुरैना (मप्र)।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक, (मुरैना मुख्य शाखा द्वारा शहर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच हिंदी वर्णमाला का वितरण एवं पुरस्कार वितरण किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करना रहा।
   इस कार्यक्रम के दौरान बैंक मुरैना मुख्य शाखा प्रबंधक विनीत निले, दिव्यांश श्रीवास्तव, विश्रोशांक तोमर और आंगनवाड़ी प्रभारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती राशि शर्मा ने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। आपने बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान रखने के लिए प्रेरित किया। बैंक की ओर से आंगनवाड़ी केंद्रों में हिंदी वर्णमाला वितरित की गई, जिससे बच्चों को अक्षरों की पहचान एवं हिंदी सीखने में सहायता मिल सके। उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार भी दिए गए।