कुल पृष्ठ दर्शन :

‘आओ बात करें’ व ‘एक नीम मंजरी’ से किया पद्मश्री रामदरश मिश्र को याद

गोरखपुर (उप्र)।

पद्मश्री एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामदरश मिश्र की जयंती के अवसर पर डुमरी क्षेत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में बिसुनपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने स्व. मिश्र के साहित्य, व्यक्तित्व और लोकजीवन से उनके गहरे जुड़ाव पर चर्चा की।
      इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी साहित्यकार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इसके बाद स्व. मिश्र के पैतृक निवास स्थान डुमरी का भ्रमण कर उनकी स्मृतियों को आत्मीयता से याद किया गया। इस अवसर पर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि डॉ. ओम निश्चल, स्व. मिश्र की पुत्रियाँ डॉ. अंजलि तिवारी एवं स्मिता मिश्र, दामाद अश्विनी कुमार तिवारी, प्रो. जसवीर त्यागी, रामदरश मिश्र सृजन सम्मान से सम्मानित उत्कर्ष अग्निहोत्री सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में डॉ. निश्चल ने स्व. मिश्र के प्रसिद्ध गीत ‘एक नीम मंजरी’ और ‘आओ बात करें’ आदि का सस्वर पाठ किया। अन्य साहित्यकारों ने भी आत्मीय संस्मरण साझा किए।
=====