जालंधर (पंजाब)।
हिन्दी लेखक संघ पंजाब द्वारा १९ फरवरी (रविवार) को विरसा विहार, जालन्धर में ‘कविता-उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक एवं संघ के अध्यक्ष राजेंद्र टोकी और सचिव गुरमीत सिंह के अनुसार यह प्रात: ११ बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि हरबंश सिंह अक्स एवं विशिष्ट अतिथि तरसेम सिंह गुजराल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरदीप सिंह औलख करेंगे। इस मौके पर कविगण द्वारा रचनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।