कुल पृष्ठ दर्शन :

कवि सिद्धेश्वर व डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा सहित कईं होंगे सम्मानित

पटना (बिहार)।

मुजफ्फरपुर (बिहार) के मुडयिारी पंचायत स्थित राम-जानकी मंदिर में रुद्र महायज्ञ के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत २३ अप्रैल को राम-जानकी मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्लोकधारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें वैशाली जिले के साहित्यकार डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा को पुस्तक ‘बिखरे रिश्ते’ के लिए साहित्य विभूषण सम्मान दिया जाएगा।  इसी तरह ‘शब्द हुए पंख’ के कवि सिद्धेश्वर को भी साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रामचहादुर राय, विजय किशोर पांडेय, शिवेन्द्र गौतम और अर्चना चौधरी आदि साहित्यकारों को भी उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया जाएगा।