कुल पृष्ठ दर्शन : 24

कैसी है विडम्बना ?

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
**********************************

कैसी है विडम्बना ?
स्त्रीत्व की यह अवहेलना,
निर्णय स्वयं वह कर नहीं पाती
क्योंकि समाज की है वर्जना।

अविवाहिता की कामना
अति उद्विग्न नहीं मानना,
समाज में हो जाएगा मुश्किल
उस छोटी-सी जान का जीना।

कलेजे का टुकड़ा
किसी के द्वारा जाएगा पकड़ा,
मिलेगी सम्मान की ज़िंदगी
असहाय न रह जाएगा खड़ा।

निर्णय यही लेना,
इसको नदी में बहा देना।
ईश्वर ही बनेगा इसका सहारा,
लाल को आख़िरी बार निहार लेना॥