कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘क्षितिज नवलेखन पुरस्कार-२०२६’ से विजय सिंह चौहान सम्मानित

इंदौर (मप्र)।

साहित्यिक संस्था क्षितिज के नौवें अखिल भारतीय लघुकथा अधिवेशन में ‘क्षितिज नवलेखन पुरस्कार–२०२६’ से साहित्यकार विजय सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, वरिष्ठ लघुकथाकार भगीरथ परिहार एवं अध्यक्ष नंदकिशोर बर्वे ने श्री चौहान को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान राशि से गौरवान्वित किया। उन्होंने क्षितिज की पूरी मंडली के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।