कुल पृष्ठ दर्शन : 1

साहित्यिक योगदान हेतु डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ अलंकृत

नई दिल्ली।

साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा की साहित्यकार डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को भिवानी गौरव पुरस्कार–२०२६ से सम्मानित किया गया। दिल्ली के रोहिणी स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हुए समारोह में ३१ हजार ₹ का भिवानी गौरव साहित्य पुरस्कार देकर अलंकृत किया गया। उन्हें प्रतिष्ठित नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी परम संत हुजूर कंवर साहिब महाराज के पावन सानिध्य में प्राप्त हुआ। साहित्य के लिए डॉ. जोगेंद्र कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. प्रियंका ने भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।