मुजफ्फरपुर (बिहार)।
नवयुवक समिति ट्रस्ट सभा कक्ष (मुजफ्फरपुर) में आचार्यकुल के बिहार राज्य सम्मेलन हुआ। इसमें साहित्यकार अंजनी कुमार पाठक की पुस्तक ‘गीतों की गूंज’ का लोकार्पण आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. धर्मेंद्र द्वारा किया गया। उन्होंने पुस्तक की सराहना की। पुस्तक में ५६ काव्य गीतों का समावेश है।कार्यक्रम में डॉ. उषा श्रीवास्तव, डॉ. संगीता सागर एवं नीता सहाय सहित कई साहित्य एवं संस्कृति जगत की हस्तियाँ उपस्थित रहीं।