कुल पृष्ठ दर्शन : 74

hindi-bhashaa

ग्लोबल पुरस्कार २०२४ के लिए कृतियाँ आमंत्रित

लखनऊ (उप्र)।

इस वर्ष भी इसराजी देवी स्मृति ग्लोबल पुरस्कार के साथ रामदयाल स्मृति ग्लोबल पुरस्कार २०२४ दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए गत १० वर्षो में प्रकाशित गद्य-पद्य कृतियाँ ३ प्रतियों में आमंत्रित की गई हैं, जिसकी अंतिम तारीख १५ अक्टूबर है।

डॉ.राकेश ऋषभ (९७९२७४ ९१८८) के अनुसार इस पुरस्कार की राशि १० हजार ₹ व अंग वस्त्र है। इसके लिए पंजीयन अनिवार्य है। पुरस्कार मैत्रेय ग्लोबल फाउंडेशन के सौजन्य से लखनऊ में १६ नवंबर २०२४ को आयोजित कार्यक्रम में यह दिया जाएगा। इसके लिए पुस्तक डाक द्वारा भेजी जानी है। पुरस्कार हेतु सर्वश्रेष्ठ १-१ कृति को पुरस्कार समिति द्वारा चुना जाएगा।