कुल पृष्ठ दर्शन :

‘डाँस बार गर्ल’ पर नि:शुल्क प्रकाशन हेतु पुस्तक आमंत्रित

गंगापुर सिटी (राजस्थान)।

किताबगंज प्रकाशन समूह द्वारा डाँस बार, बार गर्ल समुदाय और उनके निजी जीवन पर अनेक शोधपरक पुस्तक, कहानी संग्रह, आत्मकथा एवं उपन्यास के निरंतर प्रकाशन का निर्णय लिया गया है। किताबें पूर्ण रूप से नि:शुल्क योजना के अंतर्गत प्रकाशित की जाएंगी अर्थात लेखक से सहयोग राशि नहीं ली जाएगी। इसके अंतर्गत पाण्डुलिपि (kitabganj@gm ail.com) शीघ्रातिशीघ्र भेजनी होगी।
समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रमोद सागर (८७५०६६०१०५) के अनुसार प्राप्त पांडुलिपियों की संपादक मंडल द्वारा जांच की जाएगी और चयनित को वरिष्ठ एवं अनुभवी साहित्यकार मित्रों के पास जाँचने के लिए भेजा जाएगा। तत्पश्चात स्वीकृत को प्रकाशन की प्रक्रिया में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डांस बार गर्ल, पत्रकारों एवं महिला लेखिकाओं की पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी छात्रों, शोधकर्ताओं एवं साहित्यकारों से आग्रह है कि उक्त विषय पर शोधपरक सामग्री से परिपूर्ण शोधग्रंथ, आत्मकथा, कहानी संग्रह अथवा उपन्यास तैयार है अथवा लिख सकते हैं, तो पांडुलिपि तैयार करके वर्ड फाइल में ई-मेल से शीघ्र भेज दीजिए ।