देहरादून (उत्तराखंड)।
अन्तरराष्ट्रीय गीतकार और भाषाविद् डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को दिल्ली में हुए समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान से विभूषित किया और ११ लाख ₹ एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ. मिश्र को यह सम्मान मिलने पर साहित्य जगत ने प्रसन्नता व्यक्त की है।