पूना (महाराष्ट्र)।
‘डॉ. रामकुमार घोटड़ लघुकथा साहित्य सम्मान’ २०२६ के लिए प्रविष्टि आमंत्रित हैं। वर्ष २०२५ में प्रकाशित लघुकथा विधा से संबंधित पुस्तक के लिए यह दिया जाएगा।
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार के बारे में अध्यक्ष डॉ. नीला बोर्वणकर ने बताया कि सम्मान के लिए महाराष्ट्र के लघुकथाकारों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित है। नियम अनुसार यह हिंदी लघुकथा साहित्य-सम्मान महाराष्ट्र राज्य में १५ वर्ष से स्थायी रूप से निवास कर रहे लघुकथाकारों की हिंदी लघुकथा पुस्तक के प्रथम संस्करण (प्रकाशित पुस्तक) पर देय होगा। एकल लघुकथा संग्रह, संपादित लघुकथा संकलन, हिंदी लघुकथा विषयक आलोचनात्मक पुस्तक, अनूदित पुस्तक (हिंदी लघुकथाओं की मराठी भाषा में अनूदित) ही इस सम्मान की श्रेणी में होगी। पुरस्कार हेतु लघुकथा संबंधी पुस्तकों की ३ प्रति (२०२६ के पुरस्कार के लिए १ जनवरी २०२५ से ३१ दिसंबर २५ तक) स्वीकार की जाएगी। यह २५ मई २०२६ तक अपेक्षित पते (प्रो. डॉ. ऋचा शर्मा, १२२/१ ए, सुखकर्ता कॉलोनी, काइनेटिक चौक, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र)-४१४०० ५) पर भेजनी है। सम्मान स्वरूप ११ हजार की राशि और सम्मान-पत्र आदि दिया जाएगा।