देहरादून (उत्तराखण्ड)।
तिलक रोड स्थित प्ले पेन स्कूल में साहित्यकार डॉ. इन्दु अग्रवाल की बहुआयामी साहित्यिक कृति ‘नवेन्द्र नवधा’ के आवरण-अनावरण को लेकर ‘नवोन्मेष’ शीर्षक से कार्यक्रम किया गया। नौ देवियों नौ खंडों और नौ काव्य-विधानों के अनूठे संयोजन पर आधारित इस कृति वाले कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथियों द्वारा आवरण का अनावरण किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र रहे। अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पडिय ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी एवं मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान पुस्तक के विभिन्न खंडों का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न रचनाकारों ने कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया।
संचालन श्रीकांत श्री ने किया।