मुम्बई (महाराष्ट्र)।
वरिष्ठ लेखक सेवा सदन प्रसाद द्वारा संपादित लघुकथाओं के दो संग्रह ‘कथा संचिता’ और ‘लघुकथा के प्रहरी’ का विमोचन आईटीएम कॉलेज (खारघर) के सभागार में रविवार को किया गया। आर.के. पब्लिकेशन समूह (मुम्बई) द्वारा प्रकाशित उक्त संग्रह के विमोचन
कार्यक्रम के अध्यक्ष रामप्रकाश विश्वकर्मा (बीएआरसी), मुख्य अतिथि कथाकार राजेन्द्र नागर (उज्जैन) रहे।
रामकुमार (निदेशक, आर.के. पब्लिकेशन), गोविंद करनानी और चंद्रिका व्यास की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आरंभ कवयित्री वंदना श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि ने लघुकथा के रचनाकर्म पर प्रकाश डाला। दोनों संग्रह में देश के चर्चित लेखकों की लघुकथाओं को शामिल किया गया है। इस अवसर पर रचनाओं का पाठ भी किया गया। संचालन वंदना श्रीवास्तव ने किया। आभार ज्ञापन अनुराधा सिंह ने किया।