कुल पृष्ठ दर्शन : 4

निःशुल्क प्रकाशन योजना हेतु पाण्डुलिपि आमंत्रित

प्रयागराज (उप्र) |

‘इंक पब्लिकेशन’ की ‘इंक निःशुल्क प्रकाशन योजना २०२६’ में इस बार लघुकथा, कहानी, उपन्यास, मिथक, शोध, आलेख, व्यंग्य, कविता, ग़ज़ल, नवगीत तथा मुक्तक इत्यादि विधाओं की अधिकतम १०० रचनाकारों की पुस्तकों को प्रकाशित करने का लक्ष्य है। इसमें पाण्डुलिपि १० जुलाई तक ली जाएगी।
प्रकाशन के प्रबंध निदेशक दिनेश कुशवाह (publicationi nk@gmail.com) के अनुसार लेखक-लेखिका को किसी भी प्रकार की सहयोग राशि देने की आवश्यकता नहीं है। पाण्डुलिपि भेजते समय खास ध्यान रखें कि पाण्डुलिपि साफ-सुथरे एवं पारम्परिक ढंग से टाइप होनी चाहिए। शब्दों, मात्राओं एवं व्याकरण की अधिक त्रुटियाँ न हों, साथ ही अनावश्यक सजावट न हो। सभी रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। चयन समिति का निर्णय १५-३० सितंबर के मध्य जारी किया जाएगा।