बालाघाट (मप्र)।
मनु प्रकाशन बालाघाट एवं साहित्य शिखर पत्रिका द्वारा संयुक्त रूप से शीघ्र ही साझा काव्य संकलन ‘कलम के परिन्दे’ के प्रकाशन की योजना है। इस हेतु कलमकारों से स्वरचित २ प्रतिनिधि रचना (१६ पंक्ति) संक्षिप्त परिचय सहित ३० सितंबर २०२६ तक आमंत्रित हैं।
अशोक सिंहासने ‘असीम’ (प्रबंध संपादक) के अनुसार चयन समिति द्वारा स्वीकृत रचनाएँ ही शामिल की जा सकेंगी। रचना व्हाट्सएप (९३०२०७७८५५) पर ही भेजना है। हर सहभागी रचनाकार को सम्मानित भी किया जाएगा।