कुल पृष्ठ दर्शन : 3

पद्म पुरस्कार-२०२७ के लिए ३१ जुलाई तक नामांकन अवसर

दिल्ली।

गणतंत्र दिवस २०२७ के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-२०२७ के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें १५ मार्च से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्‍कारों के नामांकन की अंतिम तारीख ३१ जुलाई २०२६ है। यह नामांकन/सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जाएंगी।
    प्रदत्त जानकारी अनुसार पद्म पुरस्‍कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। वर्ष १९५४ में स्‍थापित इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्‍मानित किया जाता है। पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए दिए जाते हैं। सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। सरकार पद्म पुरस्‍कारों को ‘पीपल्स पद्म’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। नि:स्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं, जिनकी उत्कृष्टता व उपलब्धियाँ वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं।
   विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha. gov. in) पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत एवं पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्‍ध है।