आगरा (उप्र)।
श्रीमनः कामेश्वर मठ के महंत योगेशपुरी के मुख्य आतिथ्य में साहित्यसेवी शरद गुप्ता की पुस्तक ‘दिव्य धामःलौकिक से अलौकिक यात्रा’ का विमोचन डॉ. भीमराव आम्बेडकर विवि के खंदारी कैंपस में किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि सोम ठाकुर ने की।
करुणेश फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में सोम ठाकुर ने कहा कि यात्रा वृत्तांत पर लेखक शरद गुप्ता का यह प्रयास सराहनीय है। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन, महंत निर्मल गिरी, सुनीलकांत नागर व कपिल नागर ने भी आशीर्वाद दिया। डॉ. गिरधर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह ने पुस्तक पर चर्चा की। लेखक सहित डॉ. मधुरिमा शर्मा, सुनील विकल व कवयित्री डॉ. शशि गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। राजकुमारी चौहान व पदमावती पदम ने शरद गुप्ता को सम्मानित किया। करुणेश परिवार की ओर से चन्द्रशेखर गुप्ता, आदर्श नंदन गुप्ता व मंजुला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।आभार चंद्रशेखर गुप्ता ने माना।