कुल पृष्ठ दर्शन : 4

भविष्य की पाठशाला

ममता सिंह ‘विशिष्ट’
धनबाद (झारखंड)
**********************************************

भविष्य की पाठशाला ज्ञान तकनीक और संस्कार,
तयबद्ध समय में और अब रटने की नहीं है दरकार।

सीखेंगे प्रत्येक छात्र अपनी रूचि क्षमता अनुसार,
खुलेंगे अब उनके लिए प्रगति के नए नए द्वार।

ज्ञान के प्रकाश से और सँवरेगा, होगा चमत्कार,
शिक्षा का यही तो है सबसे सच्चा अच्छा संसार।

तभी तो होंगे उनके हर सपने अब सच्चे साकार,
सही शिक्षा होगी सही जीवन-शैली का आधार।

कुछ बच्चे बनेंगे पत्रकार और बनेंगे कुछ कलाकार,
कुछ बच्चे करेंगे व्यापार और कुछ बनेगे साहित्यकार।

ना ही होंगे काले श्याम पट्ट, औ डेस्क बेंच की तकरार,
ना होगी समय की पाबंदी, होगी पढ़ाई अब असरदार।

ना होगी तय उम्र की सीमा, ना होगा कोई पलटवार,
सभी सीखेंगे-सभी बढ़ेंगे, यही होगा जीवन में इकसार।

लैपटॉप, कम्प्यूटर, आई पैड से सभी का होगा साक्षात्कार,
पढ़ाई पहले से बेहतर होगी, नया कुछ करेंगे क्षमतानुसार।

शिक्षकों की होंगी नई भूमिका, ये सिर्फ न होंगे जानकार।
आलोचना, रचनात्मक सोच, टीम वर्क पर करेंगे खबरदार।

अब बढ़ेगा ज्ञान का भंडार, खुशियों का ना रहेगा पारावार,
माहौल बनेगा खुशनुमा और सबकी खुशियाँ बढ़े अपार।

वास्तविक जीवन के अनुभव से पढ़ाई होगी और विस्तार,
किताब के साथ प्रयोगशाला, प्रोजेक्ट से मिले ज्ञान अपार।

माना कि यह बहुत खर्चीला होगा और धीमी होगी रफ्तार,
पर अगर मदद करना चाहे, तो पूरा कर सकती है सरकार।

नहीं यह सपना मुश्किल है, जिज्ञासु बनते हैं यायावर,
चिराग तले अंधेरा होता, शिक्षा दूर करती है अंधकार।

ढूंढने से मिल जाता है हर मुश्किल का जी-तोड़ जवाब,
हिम्मत नहीं हारें हम, चाहे मुश्किलात आ जाए हजार।

जीना अगर जरुरी है, तो शिक्षित होना भी है यलगार,
आधी रोटी खाकर भी बच्चे को बनाएँ हम होशियार।

शिक्षा है तेज तलवार की धार, चलते हैं इस पर सरदार।
जो भी ना चल पाए, तो रहते, जीवनभर वो बेकार॥