कुल पृष्ठ दर्शन : 1

३२वां हिंदी मेला:हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता सहित १४ गतिविधि

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।

सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा आयोजित हिंदी मेला ३१ वर्ष से लगातार नई पीढ़ी में सृजन, संवेदना और भाषा-प्रेम के बीज रोपने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में इस बार राष्ट्रीय संगोष्ठी और काव्य महोत्सव संग  १४ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ भारतीय भाषा परिषद(कलकत्ता) में होंगी, जिनमें पूरे देश से हज़ारों प्रतिभागी भाग लेंगे। इस बार का केंद्रीय विषय ‘कुँवर नारायण: आधुनिकताबोध, पर्यावरण और साहित्य’ है।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयोजन (hindimela199 5@gmail.com) २६ दिसंबर से १ जनवरी तक होगा। युवा- संस्कृति के इस ७ दिवसीय राष्ट्रीय उत्सव में सभी सादर आमंत्रित हैं। निवेदन है कि अपने आस-पास के प्रतिभागियों को इससे अवगत कराएं और गूगल आवेदन के ज़रिए १० दिसंबर २०२६ तक पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करें। लघु नाटक प्रतियोगिता (https://forms.gle/owmJHoHRTYdyeVHe8), काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता (https://fo rms.gle/ZC4nqdwGy6Ec7n7F8), कविता कोलाज प्रतियोगिता (https://forms.g le/f4v5p5o2h219aGB8A), हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता (https:// forms.gle/ra44p8KwJDoxLtNM6), रचनात्मक लेखन पुरस्कार (https://forms.gle/ Eo2taYEQwoe5kEpy7),
श्रुति लेखन प्रतियोगिता (https: //forms.gle/huE4msnABRdYd6Uq7) एवं मल्टीमीडिया काव्य पाठ (https://forms.gl e/xC7SnUoiyUvw5GwL8) आदि में भाग लेने हेतु पंजीयन  कराना होगा।