कुल पृष्ठ दर्शन : 2

महेश्वर की बेटी स्वाति सोलंकी को मिला ‘हिंदी प्रचारक सम्मान’

महेश्वर (मप्र)।

महेश्वर की साहित्यिक प्रतिभा स्वाति सोलंकी को वर्धा में राष्ट्रीय ‘हिंदी प्रचारक सम्मान २०२६’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति (वर्धा) के ३३ वें अखिल भारतीय हिंदी प्रचार सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया।
  यह अधिवेशन २२ नवंबर को गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति (अहमदाबाद) एवं राष्ट्रभाषा प्रचारक मंडल (सूरत) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंट किया गया।