श्योपुर (मप्र)।
गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ की नगरी श्योपुर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में २ अगस्त को सरस्वती शिशु मंदिर में मासिक काव्य गोष्ठी हुई। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।
इसकी अध्यक्षता डॉ. ओपी शर्मा अमन ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कैलाश पाराशर रहे। शुभारंभ डॉ. संजय कुमार शाक्य की सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. लोकेश तिवारी, विष्णु कुमार जांगिड़ मंथन ने भी रचनाओं से साहित्यिक रंग बिखेरे। विष्णु कुमार जांगिड़ ने माँ की महिमा और मिट्टी के भाव को शब्द दिए। कैलाश पाराशर ने व्यंग्य रचना से सामाजिक विषमताओं पर कटाक्ष किया।
अंतिम चरण में संचालक कमल राठौर साहिल ने ओजपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं में उत्साह भरा। उन्होंने संघर्ष, हौसले और जीवन की जिजीविषा को प्रभावी शब्द दिए।
संचालन कमल राठौर ‘साहिल’ ने किया। श्री जांगिड़ ने आभार व्यक्त किया।