कुल पृष्ठ दर्शन : 11

राजधानी कॉलेज में ‘राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-२०२६’ प्रारंभ

नई दिल्ली।

राजधानी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-२०२६’ का शुभारंभ हिंदी उत्सव अभियान के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रति पांडेय सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
   प्राचार्य ने कहा कि राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक व्यावहारिक एवं कार्यालयीन प्रयोग पर बल देने की आज अति आवश्यकता है। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, राजभाषा पुस्तकों तथा अन्य गतिविधियों को किया जाएगा। इसके अंतर्गत चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, पुस्तक चर्चा, मुहावरा प्रतियोगिता, डिजिटल युग में हिंदी विषयक विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।
  इस अवसर पर प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अन्य सदस्यों ने भी राजभाषा हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस क्रम में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।