कुल पृष्ठ दर्शन :

लोस अध्यक्ष द्वारा इन्दौरी कवि की ‘मालव गाथा’ विमोचित

इंदौर।

राऊ निवासी अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि अतुल ‘ज्वाला’ की रचना ‘मालव गाथा’ का विमोचन दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शासकीय आवास पर गरिमामय समारोह में हुआ। घनाक्षरी छंदमाला शैली में रचित यह कृति मालवा की बोली-भाषा, लोक-संस्कृति, परंपराओं, खान-पान और इस अंचल से जुड़ी विभूतियों को काव्य के माध्यम से सहेजती है। समारोह में मप्र के नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार, शिवनारायण डिंगू और हेमचंद्र मित्तल उपस्थित रहे।
श्री बिरला ने इस प्रयास की सराहना की।