दिल्ली।
गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा एंव विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सन्निधि संगोष्ठी के वर्ष २०२६ के विष्णु प्रभाकर स्मृति राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रयागराज की शाम्भवी दुबे को साहित्य क्षेत्र के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सभा की अध्यक्ष कुसुम शाह व प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल प्रभाकर के अनुसार अहमदाबाद की कश्यपी परीक्षित जोशी-अनुवाद व पत्रकारिता, दिल्ली की पारुल तोमर-चित्र कला, हिमाचल प्रदेश के डाॅ. प्रशांत रमण रवि-शिक्षा एवं मप्र की मनीषा ठाकुर धुर्वे- को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस बार की विशेषता यह है कि सभी लेखन भी करते हैं, व सभी की पुस्तकें छप चुकी हैं।