राजस्थान।
‘बुलन्दी’ संस्था के संस्थापक विवेक ‘बादल बाजपुरी’ को गोविंद बल्लभ कृषि एवं प्रौ. विश्वविद्यालय द्वारा ११२ वें किसान मेले के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने एवं अपने लेखन से उत्कृष्ट अवदान करने हेतु ‘शब्द साधक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी
गुरुदीन वर्मा ने बताया कि, कार्यक्रम का संयोजन डॉ. के.पी.सिंह और ओम शंकर मिश्रा ने किया। लंबे अरसे से बादल बाजपुरी साहित्य जगत में स्थापित कवियों की सूची में है, एवं दूरदर्शन, आकाशवाणी सहित कई टी.वी. चैनलों पर काव्य पाठ कर चुके हैं। अनेक अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित भी हो चुके हैं।