कुल पृष्ठ दर्शन : 32

You are currently viewing ‘श्रेष्ठ कृति सम्मान-२०२४’ हेतु पाण्डुलिपि आमंत्रित

‘श्रेष्ठ कृति सम्मान-२०२४’ हेतु पाण्डुलिपि आमंत्रित

प्रयागराज (उप्र)।

रूद्रादित्य प्रकाशन समूह द्वारा ‘श्रेष्ठ कृति सम्मान पुरस्कार’ के क्रम में वर्ष २०२४ के पुरस्कार हेतु पाण्डुलिपि आमंत्रित की जा रही हैं। वर्ष २०२४ के दौरान साहित्य की विविध विधाओं (आलोचना, उपन्यास, कहानी और कविता) में इससे प्रकाशित सर्वोत्तम कृति के लिए यह सम्मान सर्जकों को दिया जाएगा।

प्रकाशन समूह (८१७५०३०३३९) से दी गई सूचना अनुसार इस वर्ष पाण्डुलिपि भेजने की अन्तिम तारीख ३१ अगस्त है। पाण्डुलिपि पते (‘श्रेष्ठ कृति सम्मान:२०२४’ रूद्रादित्य प्रकाशन, एमजीएम अस्पताल के पास, उत्थान रोड झलवा, प्रयागराज (उप्र)-२११०१५) पर सॉफ्ट कॉपी के रूप में भेजनी होगी। पुरस्कृत पाण्डुलिपियों को प्रकाशित करके वार्षिक आयोजन में लोकार्पित और सम्मानित किया जाएगा।