देहरादून (उत्तराखंड)।
लेखक गाँव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के दौरान साहित्यकार संतोष पटेल को ‘खेल गाँव साहित्य सम्मान २०२६’ से सम्मानित किया गया। महोत्सव के प्रथम दिन ‘अनुवाद:भारतीय भाषाओं के बीच ज्ञान का सेतु’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र में यह सम्मान दिया गया। इसकी अध्यक्षता हैदराबाद के प्रख्यात विद्वान डॉ. ऋषभदेव शर्मा ने करते हुए श्री पटेल को सम्मानित किया। सत्र का संचालन डॉ. राजेश कुमार मांझी ने किया। संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. भारती आनंद ‘अनंता’ ने निभाई।