मधुबनी (बिहार)।
मधुबनी जिले में स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य कर चुके युवा सामाजिक कार्यकर्ता मुदित पाठक को भोपाल में हुए समारोह में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कहानीकार’ सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन एलएनसीटी समूह के महाविद्यालय में हुआ, जिसमें २०० से अधिक रचनाकारों और प्रभावी व्यक्तित्वों ने भाग लिया। सम्मान मिलने पर मुदित पाठक ने उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनसे सीखा और काम किया।