कुल पृष्ठ दर्शन :

‘संवेदना’ मानवीय भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति-डॉ. जयश्री शर्मा

जयपुर (राजस्थान)।

‘संवेदना’ केवल एक काव्य संग्रह नहीं, बल्कि मानवीय भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। ऐसी कृतियाँ समाज को संवेदनशील बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को साहित्य के प्रति प्रेरित करती हैं।
    यह बात वरिष्ठ साहित्यकार शशि मंगल के काव्य संग्रह ‘संवेदना’ का विमोचन साहित्यिक समारोह में करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. जयश्री शर्मा ने कही। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. कुसुम शर्मा, विशिष्ट अतिथि माधुरी शास्त्री सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
  संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. रेखा गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत किया। सचिव डॉ. सुषमा शर्मा ने पुस्तक ‘संवेदना’ पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। समीक्षात्मक विचार रखते हुए डॉ. कुसुम शर्मा ने कृति की संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों की सराहना की। लेखिका शशि मंगल ने कहा कि ‘संवेदना’ उनके जीवन के अनुभवों, मानवीय रिश्तों और समाज में घटित घटनाओं से उपजी भावनाओं का सजीव प्रतिबिम्ब है। इस अवसर पर रेनू शब्दमुखर द्वारा शशि मंगल की चयनित कविताओं का प्रभावी  वाचन किया गया।
  समारोह का संचालन डॉ. कंचन सक्सेना ने किया।