कुल पृष्ठ दर्शन : 1

सच्चा दोस्त तो दीपक

पद्मा अग्रवाल
बैंगलोर (कर्नाटक)
********************************

ज़िंदगी का नाम दोस्ती… (मित्रता दिवस विशेष)….

दोस्ती एक अमूल्य रिश्ता है,
जहाँ केवल दिल से दिल मिलता है
वहाँ तो ना ही कोई ऊँच है, और ना ही कोई नीच,
आपस में होता है केवल प्यार ही प्यार।

दोस्त वही जो सुख-दु:ख में साथ निभाता है,
जो हर मुश्किल घड़ी में सामने आकर खड़ा हो जाता है
वही सच्चा दोस्त कहलाता है,
दोस्त वही जो जीवन को खुशहाल बनाता है।

दोस्ती वही, जो ना जाति देखे, ना ही धर्म, ना ही भाषा,
दोस्ती का रिश्ता तो केवल दिल को साधता है
सच्चा दोस्त तो दीपक जैसे होता है,
जो घने अँधेरे में भी राह दिखला देता है।

दोस्त वही जो खुशी बाँटे, हँसी बाँटे,
गम की बातें दिल से बाँटे
सच्ची दोस्ती का तो केवल एक ही संदेश है,
जीवन में आगे बढ़ना है तो सबको अपना साथी मानो।

आओ, हम सब मित्रता दिवस पर दोस्ती का मान बढ़ाएँ,
प्रेम, विश्वास और अपनापन।
यही है सच्ची दोस्ती का धन,
सच तो यह है कि दोस्त है तो ज़िंदगी है॥