कुल पृष्ठ दर्शन : 151

‘समिति शताब्दी सम्मान’ हेतु १५ दिसम्बर तक अनुशंसाएँ आमंत्रित

इंदौरl

श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष २ समिति शताब्दी सम्मानों से हिन्दी सेवी साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। समिति के प्रधानमंत्री प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि १ लाख रूपए का पुरस्कार देश के किसी प्रतिष्ठित साहित्यकार को और ५० हजार का पुरस्कार मध्यप्रदेश के साहित्यकार को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए दिया जाता है। प्रचार मंत्री अरविंद ओझा ने बताया कि वर्ष २०१९ के लिए दिए जाने वाले इन सम्मानों के लिए साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों से १५ दिसम्बर २०१९ तक
अनुशंसाएँ आमंत्रित हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में डाॅ. आनन्द प्रकाश दीक्षित,रामदरश मिश्र,प्रभाकर श्रोत्रिय,प्रभात भट्टाचार्य,विजय बहादुरसिंह,रमेश दवे और श्रीमती कृष्णा अग्निहोत्री आदि को शताब्दी सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। सम्पूर्ण साहित्यिक अवदान की जानकारी के साथ प्रस्तावित साहित्यकारों के नामों की अनुशंसा सूर्यकांत नागर(संयोजक,पुरस्कार योजना) के नाम श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति (रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, इन्दौर-१) के पते पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply