कुल पृष्ठ दर्शन : 31

You are currently viewing सम्मान और काव्य प्रस्तुतियों से मनाया वार्षिकोत्सव

सम्मान और काव्य प्रस्तुतियों से मनाया वार्षिकोत्सव

जबलपुर (मप्र)।

हस्ताक्षर के वार्षिकोत्सव में सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने शब्द सुमनों से अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार तिवारी (संस्थापक अध्यक्ष-संगीत श्रोता समाज), अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की।
आयोजन में विशिष्ट अतिथि प्रभा खरे, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव, श्रीमती आनंद ज्योति पाठक रहे। स्वागाताध्यक्ष राजेश पाठक की उपस्थिति में यह हुआ। अतिथियों को शाल, श्रीफल, मान-पत्र से सम्मानित किया गया। राजेन्द्र मिश्रा, प्रतुल श्रीवास्तव, राजीवलाल श्रीवास्तव, छाया त्रिवेदी और डॉ. विजय तिवारी ने सशक्त हस्ताक्षर को शुभकामनाएँ दी।
मुख्य अतिथि डॉ. तिवारी ने भारतीय महान नारियों का साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान बताया एवं महिलाओं के लेखन क्षेत्र भी जुड़ने की बात कही। अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर दुबे ने सशक्त हस्ताक्षर का महत्व बताया। इस अवसर पर पं. अरविंद कुमार तिवारी, शायर जलज शर्मा, डॉ. प्रो. अनिल कोरी, विनीता पैगवार सहित कवि मुकेश त्रिपाठी आदि को सम्मानित किया गया।
प्रेरणा प्रचारिणी हिन्दी सभा के संस्थापक और हिंदी भक्त कवि संगम त्रिपाठी, महासचिव गुलजारी जैन, मदन श्रीवास्तव, डॉ. मुकुल तिवारी, कवि जयप्रकाश श्रीवास्तव आदि की रचनाओं ने सबका भरपूर मनोरंजन किया। तरूणा खरे, निर्मला उत्तम श्रीवास्तव, दिलदार चौधरी, कालीदास ताम्रकार काली व आशुतोष तिवारी ने भी समां बांध दिया। संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार मदन श्रीवास्तव ने माना।