बस्ती (उप्र)।
‘नव किरण’ साहित्य साधना सम्मान-२०२५ के लिए साहित्य साधकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। अंतिम तारीख १५ फरवरी है, जो डाक से भेजी जानी हैं।
अखिल भारतीय नव किरण हिंदी साहित्य सेवा ट्रस्ट (पंजी.) की ओर से संयोजक लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रविष्टि डाक (मोहल्ला-बरगदवा (नई बस्ती), निकट गीता पब्लिक स्कूल, पोस्ट-मड़वा नगर (पुरानी बस्ती) जिला-बस्ती (उप्र)- २७२००२) पते पर ही ली जाएंगी।५१००₹ स्व. एडवोकेट श्याम देव सिंह स्मृति वरिष्ठ बाल साहित्यकार साधना सम्मान (श्रेष्ठ सतत बाल साहित्य साधना हेतु), ७५००₹ सूरज सिंह यादव समाजसेवी बाल साहित्य साधना सम्मान (बाल साहित्य की गद्य/पद्य की श्रेष्ठ कृति हेतु), ५१०० ₹ स्व. बृजबाला देवी स्मृति साहित्य साधना सम्मान (गद्य-पद्य विधा की श्रेष्ठ कृति हेतु) सहित ५१०० ₹ स्व. नवल किशोर श्रीवास्तव स्मृति ग़ज़ल साधना सम्मान (श्रेष्ठ ग़ज़ल कृति हेतु) आदि के लिए प्रविष्टि प्राप्त होने पर चयनितों को नकद राशि, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र, उपहार एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।