कुल पृष्ठ दर्शन : 8

You are currently viewing सम्मान संग २ काव्य संग्रह विमोचित

सम्मान संग २ काव्य संग्रह विमोचित

रायपुर (छ्ग)।

संस्था वक्ता मंच के वार्षिक समारोह के अवसर पर राजधानी के वृंदावन सभागृह में गरिमापूर्ण आयोजन हुआ। इसमें ८० नवोदित छात्र-युवा चेहरों तथा ४५ स्थापित व्यक्तित्वों-प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संग्रह ‘सूखे पत्तों की महक’ का विमोचन किया गया।

मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि मंच द्वारा शिक्षण संस्थानों में विविध साहित्यिक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। इनसे चयनित ८० विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में अतिथि की आसंदी को डॉ. संजय अलंग, टी. के. भोई, एम. एल. नत्थानी, अनिता गुरूपंच, राजकुमार धर द्विवेदी एवं विनोद ओमप्रकाश गोयल ने सुशोभित किया। अतिथियों ने कवि विजय कुमार कोसले के प्रथम काव्य संग्रह ‘कविता बाग’ व साहित्यकार श्री नत्थानी की पुस्तक ‘सूखे पत्तों की महक’ का विमोचन किया। दोनों कवियों द्वारा संग्रह से कविता का वाचन भी किया गया। समारोह में रुद्र सेन, दुष्यंत साहू, डॉ. उमा स्वामी व देव मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे। मंच के संयोजक शुभम साहू ने आभार प्रदर्शन किया।