कुल पृष्ठ दर्शन : 218

You are currently viewing साहित्यकार डॉ. राजेश ‘पुरोहित’ द्वारा विशेषांक विमोचित

साहित्यकार डॉ. राजेश ‘पुरोहित’ द्वारा विशेषांक विमोचित

दिल्ली।

साहित्य संगम संस्थान बिहार इकाई द्वारा सम्पादित बिहार निर्झरिणी (मासिक पत्रिका) के नवरात्र विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ द्वारा किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश सिंह एवं उपाध्यक्ष नंदिता शर्मा ने रचनाकारों को शुभकामनाएँ दी।
इस विशिष्ट अंक में दुर्गा माँ के नवरूप की आराधना सम्बन्धी रचनाओं का सम्पादन इकाई अध्यक्षा सरोज शुक्ला द्वारा किया गया है। डॉ. राजेश शर्मा पुरोहित ने कहा कि, पत्रिका में श्रेष्ठ रचनाएं संकलित की गई हैं, जो अत्यन्त ही मनोहारी हैं। सह-सम्पादक सत्यप्रकाश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply