मथुरा (उप्र)।
हिंदी सेवी संस्था तुलसी साहित्य-संस्कृति अकादमी (न्यास), मथुरा के तत्वावधान में ७ सितंबर २०२५ को मथुरा में हिंदी महोत्सव का अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके निमित्त १४ वर्ग में पुरस्कारों व सम्मानों हेतु प्रविष्टियाँ १५ मार्च तक सादर आमंत्रित हैं।
अकादमी के अध्यक्ष आचार्य नीरज शास्त्री (९२५९१४६६६९)
ने बताया कि श्रीमती मायादेवी चतुर्वेदी-स्मृति साहित्य पुरस्कार २०२५ हेतु महिला साहित्यकारों से निवेदन है कि २०२०-२४ तक प्रकाशित कहानी-लघुकथा कृति की २ प्रति सहित पूर्ण विवरण भेजें। चयनित साहित्यकार को राष्ट्रवादी साहित्यकार आचार्य नीरज शास्त्री द्वारा माताश्री की स्मृति में २१०० ₹, प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति-चिन्ह आदि जाएंगे। ऐसे ही हृदया तिवारी-स्मृति सम्मान हेतु २०२०-२४ तक प्रकाशित ग़ज़ल -विशिष्ट छंद कृति की २ प्रति के चयनित होने पर समाजसेवी डॉ . धनंजय तिवारी द्वारा दादा श्री की स्मृति में २१०० ₹, प्रशस्ति-पत्र आदि, रामसिंह ‘साद’ स्मृति सम्मान हेतु २०२०-२४ तक प्रकाशित महाकाव्य-खंडकाव्य-प्रबंध काव्य-गीत कृति की २ प्रति पर चयनित को स्व. साद के सुपुत्र द्वारा २१०० ₹ व प्रशस्ति-पत्र आदि तथा पं. श्री आनंद मोहन वाजपेयी स्मृति सम्मान हेतु भी २०२०-२४ तक प्रकाशित उपन्यास-नाटक कृति की २ प्रति के चयनित होने पर शिक्षाविद डॉ. अनिल वाजपेयी द्वारा २१०० ₹, प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति-चिन्ह आदि दिए जाएंगे।
यह प्रविष्टि पूर्णतः निःशुल्क है। प्रविष्टियाँ डाक द्वारा पते (आचार्य नीरज शास्त्री, अध्यक्ष-तुलसी साहित्य-संस्कृति अकादमी (न्यास) ३४/२, ‘गायत्री निवास’, लाजपत नगर, एन.एच- २, मथुरा (उप्र)- २८१००४) पर ही भेजनी हैं।