इंदौर (मप्र)।
पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र नाथ शुक्ल की हिंदी में चतुर्थ प्रकाशित लघुकथा संग्रह ‘चुप्पी के नेपथ्य में’ तथा अनुवादित १३वीं कृति ‘बदलता भारत’ (उर्दू) का लोकार्पण समारोह शनिवार ६ जून को शाम ५ बजे, इंदौर प्रेस क्लब में होगा। आयोजन के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर, मुख्य अतिथि नाजमा खान (वरिष्ठ अधीक्षक, इंदौर विमानपत्तन) एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. हदीस अंसारी तथा वरिष्ठ लेखिका सुषमा दुबे हैं। इसमें सभी साहित्यानुरागी सादर आमंत्रित हैं।