कुल पृष्ठ दर्शन : 697

You are currently viewing अभा बाल साहित्य सम्मेलन १ अक्टूबर को

अभा बाल साहित्य सम्मेलन १ अक्टूबर को

सिरसा (हरियाणा)।

मातेश्वरी विद्यादेवी बाल साहित्य शोध एवं विकास संस्थान (सिरसा) की ओर से अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन १ अक्टूबर को डॉ. जी.डी. चौधरी स्मृति सभागार में आयोजित होगा। मुख्य वक्ता प्रो. सुरेंद्र विक्रम (लखनऊ) ‘बाल साहित्य के खुलते आयाम’ विषय पर सम्बोधित करेंगे।
संयोजक राजकुमार निजात ने बताया कि, श्री युवक साहित्य सदन (जगदेव सिंह चौक) में रविवार को प्रथम सत्र प्रातः साढ़े ९ बजे से शुरू होगा। ‘हरियाणा का बाल साहित्य:एक विवेचन’ विषय पर डॉ. शील कौशिक व अन्य की बात के साथ साहित्यकारों का सम्मान व पुस्तक विमोचन (१६) भी रखा गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती चाँद वर्मा (साहित्य पोषक) करेंगी, तो मुख्य अतिथि अशोक वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. करतार सिंह जाखड़ और प्रतिष्ठित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधुकांत (रोहतक) एवं अन्य हैं। आपने बताया कि, दूसरा सत्र दोपहर २ बजे से सम्मान, स्व:कथन व नाट्य प्रस्तुति आदि के साथ संचालित होगा।

श्री निजात के अनुसार तीसरा सत्र सायं ५ बजे से वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्रीमती नीलम राकेश की अध्यक्षता में शुरू होगा। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश चक्र (प्रतिष्ठित बाल साहित्यकार), विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. पूजा अलापुरिया (मुम्बई, महाराष्ट्र) और विमला नागला (वरिष्ठ बाल साहित्यकार) आदि रहेंगे। इस सत्र में अतिथि साहित्यकारों से सीधी बात संग काव्य पाठ भी रहेगा।