कुल पृष्ठ दर्शन : 3

You are currently viewing अभिनंदन समारोह में पुस्तकें लोकार्पित

अभिनंदन समारोह में पुस्तकें लोकार्पित

आगरा (उप्र)।

साहित्य संगीत संगम एवं चेतना भारत के तत्वावधान में प्रयागराज के साहित्यकार शांत कुमार सिंह की कृति ‘रामचरितमानस में धर्म, कर्म और मंगल’ व ‘टीस मन की’ का लोकार्पण यूथ हॉस्टल (आगरा) में किया गया। अरुण डंग, डॉ. शशि गोयल, डाॅ. शिखरेश, डॉ. नीलम भटनागर व रामकुमार अग्रवाल के हाथों यह हुआ।
इस कृति की समालोचना करते हुए डॉ. शिखरेश ने कहा कि, दोनों कृतियाँ जीवन को आनंदमय बनाने की राह में एक सफल कोशिश है। इस अवसर पर श्रीराम को समर्पित कुछ संगीत रचनाएँ तो सुशील सरित ने ‘राम जी सिया के संग खेली होली’ गीत प्रस्तुत किया। शीरेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. रमेश आनंद, डाॅ. परमानंद, विजया तिवारी, और सुमन शर्मा आदि ने भी सम-सामयिक रचनाओं का पाठ किया। संचालन सुशील सरित ने किया। आभार सुरेश शर्मा ने ज्ञापित किया।