कुल पृष्ठ दर्शन : 213

You are currently viewing उपलब्धियों हेतु डॉ. दीप्ति गौड़ सम्मानित

उपलब्धियों हेतु डॉ. दीप्ति गौड़ सम्मानित

ग्वालियर (मप्र)।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का गायत्री शक्तिपीठ (ग्वालियर) में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। देव संस्कृति विवि शांतिकुंज (हरिद्वार) द्वारा आयोजित देव संस्कृति पुरस्कार के अंतर्गत अ.भा. निबंध, नारा व काव्यपाठ स्पर्धा में ३ पुरस्कार प्राप्त करने व पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शोध आलेख के राष्ट्रीय प्रकाशन की उपलब्धि पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि मुरार (ग्वालियर) की साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. दीप्ति गौड़ को मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि एस.पी. सिंह (प्राचार्य) ने प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग सहित श्रीमती रीना दुबे, ममता भार्गव, कविता रायजादा और साहित्यकार अनिल राही ने आपको शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply