नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
***************************************
कुदरती शाम ढल रही, धीरे-धीरे,
पक्षीगण लौट चले, अपने घोंसलों की तरफ़
सूरज रोशनी समेट रहा, धीरे-धीरे,
श्याम रंग की चादर लपेटे।
पेड़ों की शाखाएँ झूम रही मंद-मंद पवन के संग,
मन भी लहराने लगता, शाम की सुहानी झलकें देखकर।
नदी की लहर-लहर, लहराए हवा के झोंकों से,
जब संध्या रानी आ गई शाम में
चारों तरफ़ दीप जगमगाने लगे,
हर गली, हर मोड़ पर, हर घर में
अँधियारे को भगाने दीप जल रहे,
मंदिर-मंदिर दीप जलें।
शंख बजने लगे, आरती गाई जाने लगी,
मन मंद-मंद मुस्काने लगा, शीतल ठंडी पवन से।
दिल झूमने लगे तारों के बीच में,
चाँद भी मुस्कुराने लगे
ऐसी खुशनुमा शाम में।
कुदरत मन मोहने लगे,
नई-नई उमंगें आँखों में समाने लगे॥